बांका. बिहार के बांका जिले में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत सामने आया है. चचेरे भाई-बहन को एक-दूसरे से इस कदर प्रेम हुआ कि उनका अलग रहना मुश्किल हो गया. दोनों शादी कर साथ में जीने-मरने के सपने संजो बैठे, लेकिन घरवालों को उनका प्रेम रास नहीं आया. युवक-युवती भी जानते थे कि परिजन शादी के लिए राजी नहीं होंगे. प्रेमी जोड़े ने साथ रहने की काफी कोशिश की लेकिन नाकामयाब हुए. इसके बाद एक दिन प्रेमी-प्रेमिका ने इस दुनिया को ही अलविदा कह दिया. प्रेम कहानी के दुखद अंत की यह घटना बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र के बदासन गांव की है.

Prashant Honda Ramnavmi -01

मीडिया के अनुसार, तकरीबन 6 महीने पहले युवक-युवती के पर‍िजनों को उनके प्रेम संबंध के बारे में जानकारी मिली थी. इसके बाद घरवालों ने दोनों को अलग-अलग गांव से बाहर भेज दिया था. लं‍बे अंतराल के बाद युवती अपने घर आई थी. उनके प्रेमी को जब उनके आने की खबर मिली तो वह भी कोलकाता से वापस गांव आ गया. बताया जाता है कि एक रात दोनों घर से भागकर खेतों की ओर चले गए थे. दोनों ने घंटों एक-दूसरे से बात की ओर फिर रस्‍सी से फांसी का फंदा लगाकर पेड़ से झूल गए. ग्रामीण सुबह जब खेतों की ओर गए तो उन्‍होंने दोनों का शव पेड़ से झूलता हुआ पाया. यह बात जंगल की आग की तरह गांव के साथ ही आसपास के इलाके में भी फैल गई.

पेड़ से लटका मिला दोनों का शव

सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर गए तो उन्‍हें प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला. ग्रामीणों ने आनन-फानन में युवक-युवती के परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद घटनास्‍थल पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए. इसी बीच किसी ने स्‍थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे दी. जानकारी मिलते ही पुलिस तत्‍काल घटनास्‍थल पर पहुंच गई. पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे आत्‍महत्‍या का मामला बताया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक प्रेमी जोड़ा बदासन गांव के रहने वाले थे और उनके बीच आपस में चचेरे भाई-बहन का रिश्‍ता था.

लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

बताया जाता है कि युवक-युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. ‘दैनिक भास्‍कर’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, तकरीबन 6 महीने पहले दोनों के घरवालों को उनके बीच के संबंधों के बारे में जानकारी मिली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को अलग-अलग जगहों पर भेज दिया गया था. युवक को कोलकाता भेजा गया था, जबकि युवती को मामा के घर भेजा गया था. हालांकि, दोनों के बीच मोबाइल फोन से संपर्क बना हुआ था.

Source : News18

nps-builders

peter-england-muzaffarpur

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *