पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) की प्रारंभिक लिखित परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सीडीपीओ के 55 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 15 मई को एक पाली में राज्य के 21 जिला मुख्यालय में होगी। परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगी। परीक्षा तिथि के एक सप्ताह पहले प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी bpsc.bih.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। डाक से कोई एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। मार्च 2021 में इसके लिए आनलाइन आवेदन लिए गए थे। वस्तुनिष्ठ 150 अंकों की परीक्षा होगी।

nps-builders

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

peter-england-muzaffarpur

Prashant Honda Ramnavmi -01

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *