बिहार राज्य सहकारी बैंक, BSCB ने आईटी मैनेजमेंट पदों पर भर्ती निकाली है. जिनके लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से ऑफलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. पदों के लिए 25 अप्रैल 2022 तक आवेदन जमा किया जा सकेगा. आवेदन कैसे करना है इसकी जानकारी नीचे दी गई है.

nps-builders

पदों के लिए कंप्यूटर साइंस /कंप्यूटर एप्लीकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई अन्य में बीई, बीटेक अथवा कंप्यूटर विज्ञान/ कंप्यूटर एप्लीकेशन/ कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग समेत कई अन्य में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. शैक्षिक योग्यता संबंधी विस्तृत डिटेल भर्ती की अधिसूचना में देखी जा सकती है.

Prashant Honda Ramnavmi -01

अनुभव


उपरोक्त शैक्षिक योग्यता के साथ आवेदक के पास आईटी क्षेत्र में 5 वर्ष का कार्य करने का अनुभव भी होना चाहिए.

आयु सीमा


पदों के लिए 25 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.

वेतनमान और आवेदन शुल्क – 

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 40000 से 50000 रुपये हर महीने मिलेंगे.  इसके अलावा उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा.

कैसे करें आवेदन


आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट http://bscb.co.in/ से आवेदन पत्र डाउनलोड कर, ‘प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड अशोक राज पथ, पटना – 800 004’ के पते पर भेजना होगा.

Bihar State Cooperative Bank Recruitment 2022 Notification

peter-england-muzaffarpur

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *