बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में करीब 14 अहम प्रस्तावों पर सरकार ने फैसले लिए हैं. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस अहम बैठक में स्वास्थ्य विभाग के लिए 70 नए संविदा पदों को स्वीकृति दी है.

इसके अलावा भी बिहार सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं जो इस प्रकार है-

डिग्री महाविद्यालय को सहायक अनुदान के लिए 249.76 करोड़ देने की बात पर सहमति बनी है.

पंचायत चुनाव का वैलेट पेपर की छपाई के लिए करार कर लिया गया है.

पंचायत चुनाव के वैलेट पेपर का कोलकाता के सरस्वती प्रेस में होगी छपाई.

सासाराम सदर अस्पताल डॉ नवीन कुमार सिंह को सेवा से अनुपस्थित रहने को लेकर बर्खास्त किया है.

कृषि विभाग में 57.55 करोड़ एडवांस खर्च पर सरकारी मुहर लग गई है.

कृषि उद्योग विकास निगम कर्मियों के बकाया वेतन का भुगतान होगा.

1993 से 31 नवम्बर 2017 तक का बकाया वेतन भुगतान के लिए राशि जारी करने पर फैसला लिया गया है.

पॉलिटेक्निक कॉलेजों को 97 करोड़ रुपये की राशि मिली है.

ड्रोन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की पढ़ाई पोलटेक्निक के छात्र करेंगे. इसके लिए 97 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है.

दलित,महादलित और गरीब लोगों के लिए चलाई जा रहीं सतत जीविकोपार्जन योजना का एक्सटेंशन किया गया है. इस योजना को साल 2023-24 तक के लिए अवधि

विस्तार मिला है. यह योजना शराबबंदी के बाद उन गरीब परिवार के लिए लागू की गई थी जो परिवार शराब और ताड़ी उत्पादन में लगे थे.

इसके अलावा, कृषि, भू राजस्व व ग्रामीण विभाग समेत अन्य विभागों के कई अहम प्रस्तावों पर फैसला लिए गए हैं.

Source : ABP News

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

advertise-with-muzaffarpur-now

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *