बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) ने शुक्रवार को भोजपुर और सारण जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने बाढ़ प्रभावितों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई (Community kitchen) का भी जायजा लिया और खाना खा रहे लोगों से हालचाल पूछा.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से आरा एवं सारण जिले के बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जायजा (flood affected area visit)  लिया. मुख्यमंत्री कोईलवर और बबुरा का जायजा लेते हुये छपरा पहुंचे. छपरा के डोरीगंज, मौजमपुर होते हुये सोनपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को देखा.

मुख्यमंत्री ने सारण जिले के मुसेपुर चौक पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिये चलाये जा रहे सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया. सामुदायिक रसोई में भोजन कर रहे लोगों से उन्होंने बातचीत की और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली. इसके बाद रसोई के निकट चलाये जा रहे कोविड टीकाकरण केन्द्र का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि यहां पर रहे सभी लोगों की कोरोना जांच अवश्य कराएं और जो भी संक्रमित पाए जाते हैं तो उनके लिए अलग से व्यवस्था करें. उन्होंने सामुदायिक रसोई को और बड़ा करने के निर्देश देते हुए कहा कि यहां सहूलियत से अधिक से अधिक भोजन कर सकें, ऐसी व्यवस्था की जाए. लोगों को यहां किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका ख्याल रखें. यहां टेंट के साथ-साथ अन्य जरुरी चीजों की भी पूरी व्यवस्था की जाए.

DM ने CM को दी प्रभावित क्षेत्र की जानकारी

इस क्रम में सारण के जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को प्रभावित आबादी की जानकारी दी और नावों के परिचालन एवं अन्य राहत कार्यों की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित फोरलेन कोईलवर पुल पर रुककर सोन नदी एवं वीर कुंवर सिंह सेतु पर गंगा नदी की धारा एवं जलस्तर का जायजा लिया. पटना वापस आने के क्रम में मुख्यमंत्री ने जेपी सेतु पर रुककर गंगा नदी के जलस्तर का जायजा लिया.

‘बाढ़ प्रभावित इलाकों की हुई क्षति का सही से करें आकलन’

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी साथ थे. लौटने के पश्चात मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों की हुई क्षति सभी चीजों का ठीक से आकलन कराने का निर्देश देते हुए लोगों को राहत पहुंचाने की बात कही है.

‘पशु चारा की रखें पूरी उपलब्धता’

मुख्यमंत्री ने मुसेपुर चौक पर रह रहे विस्थापित लोगों से बातचीत की उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि सामुदायिक किचेन को और बड़ा किया जाए ताकि सहूलियत पूर्वक अधिक से अधिक भोजन कर सकें. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को यहां किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका ख्याल रखें. यहां टेंट के साथ-साथ अन्य जरुरी चीजों की भी पूरी व्यवस्था रखें. पशु चारा की पूरी उपलब्धता रखें. उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की और कहा कि लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी काम करें.

सोन व गंगा नदी का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित फोरलेन कोईलवर पुल पर रुककर सोन नदी एवं वीर कुंवर सिंह सेतु पर गंगा नदी की धारा एवं जलस्तर का जायजा लिया. पटना वापस आने के क्रम में मुख्यमंत्री ने जेपी सेतु पर रूककर गंगा नदी के जलस्तर का लिया जायजा.

Input: Zee Media

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *