67 वीं बीपीएससी परीक्षा के पीटी पेपर लीक कांड की जांच आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने शुरू कर दी है. बीपीएससी के अध्यक्ष द्वारा बिहार के डीजीपी से इस पूरे मामले की जांच साइबर सेल से करवाने के अनुरोध पर बिहार पुलिस मुख्यालय इस मामले को लेकर एक्टिव हो गया है. रविवार की देर शाम बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने आनन-फानन में आर्थिक अपराध इकाई की एक बैठक बुलाई और इस पूरे मामले में जांच और कार्रवाई की बात कही. इस बैठक में आर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खां भी मौजूद थे.

nps-builders

इस बैठक के बाद नैयर हसनैन खां ने आर्थिक अपराध इकाई की 12 सदस्य टीम का गठन किया जो बीपीएससी पेपर लीक कांड की जांच करेगी. सुशील कुमार जो आर्थिक अपराध इकाई के एसपी हैं उन्हें इस जांच कमेटी का नेतृत्व सौंपा गया है. आर्थिक अपराध इकाई की जांच टीम बीपीएससी भी पहुंची और बीपीएससी से जुड़े लोगों से इस पूरे मामले का फीडबैक लिया. इस मामले में अभी आर्थिक अपराध इकाई में किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया है.

जांच के बाद मिले प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर आर्थिक अपराध इकाई इस मामले में केस दर्ज कर सकती है. दरअसल रविवार को जब यह मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संज्ञान में आया तब उन्होंने इस पूरे मामले पर गहरी नाराजगी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद बीपीएससी से लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय तक इस मामले को लेकर एक्टिव होता दिख रहा है. ऐसे में देखना होगा इस पूरे मामले की जांच आगे बढ़ती है तो किस तरह के खुलासे सामने आते हैं.

Source : News18

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *