बिहार के पटना से बड़ी खबर आ रही है। पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे स्पाइस जेट के विमान में आग लग गई। विमान में कई यात्री सवार हैं। बताया जा रहा है कि विमान की पटना एयरपोर्ट पर फिर से सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे स्पाइसजेट के विमान में लगी आग pic.twitter.com/KGo0i0B54R
— Muzaffarpur Now (@muzaffarpurlive) June 19, 2022
बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में आग लगी है। आग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। विमान की लैंडिंग होने के बाद यात्रियों को विमान से बाहर निकाला जा रहा है।

WATCH | Delhi bound Spice Jet flight returns to Patna airport after reporting technical glitch which prompted fire in the aircraft; All passengers safely rescued @aaipatairport pic.twitter.com/yJMEddYycd
— Prasar Bharati News Services & Digital Platform (@PBNS_India) June 19, 2022
पटना के एसएएसपी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, तो उसके एक इंजन से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया गया। इसके बाद विमान की एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। विमान के इंजन में आग किस वजह से लगी इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

एयरपोर्ट के बाहर एंबुलेंस तैनात कर दी गई है, अगर जरूरत पड़ी तो तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा सके। विमान में आग को बुझाने की कोशिश जारी है। एयरपोर्ट पर अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बुलाई गई हैं।

लोगों ने उड़ते विमान में देखी आग, तुरंत डीएम को लगाया फोन
पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पटना-दिल्ली फ्लाइट ने जैसे ही एयरपोर्ट से टेक-ऑफ किया। उसके बाएं तरफ के इंजन में आग पकड़ ली। फुलवारी शरीफ इलाके में लोगों ने उड़ते विमान से धुआं उठते हुए देखा, तो तुरंत जिला प्रशासन को फोन करके सूचित किया। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना दी। फिर फ्लाइट को वापस पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया। स्थानीय लोगों ने उड़ते विमान में आग का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Source : Hindustan







