दानापुर. बेखौफ अपराधी लागातर घटनाओं को अंजाम दिए जा रहे हैं. इसी क्रम में एक बार अपराधियों ने नौबतपुर में दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. पूरी घटना नवलपुर थाना क्षेत्र के डीहरा शेखपुरा के बांध पर की है. बताया जा रहा है कि यहां बेखौफ अपराधियों ने पहले से घात लगा कर हमला किया और युवती पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फ़रार हो गए. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने युवती को तीन गोलियां मारी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. युवती की पहचान नहीं हो पाई है.

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 3 मृत खोखा बरामद किया. फिलहाल मृत युवती की पहचान नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों एवं पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि कहीं यह मामला ऑनर किलिंग तो नहीं ? साथ ही यह भी आशंका जताई जा रहा है कि बॉयफ्रेंड ने युवती की गोली मारकर हत्या की है. हालांकि अभी मामला संदिग्ध है.

घटना की पुष्टि करते हुए नवलपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि एक युवती की मौत की सूचना मिली है. इससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. अभी तक युवती की पहचान नहीं हुई है. घटना के पीछे किसका हाथ है इसकी जांच हम लोग कर रहे हैं.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

KRISHNA-HONA-MUZAFFARPUR

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *