लखीसराय जिले के दियारा इलाके में पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव में शंकर रजक के घर मे सोमवार को बम विस्फोट की घटना हुई है। इसमें एक महिला, दो बच्चे सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। ग्रामीणों के सहयोग से सभी जख्मी का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। घटना स्थल पर पहुंचकर पिपरिया थानाध्यक्ष दिलीप कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शंकर रजक के घर मे भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। घर के बगल में ईंट रखी हुई थी।

सोमवार को शंकर रजक की पत्नी ईंट हटाने लगी उसी दौरान एक जोरदार विस्फोट हुआ। तेज आवाज होते ही अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार एक प्लास्टिक में लपेटकर कई बम रखा हुआ था जिसमें से एक बम ब्लास्ट कर गया। इसमें शंकर रजक की पत्नी, उसके दो बच्चे सहित परिवार के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोटक कहां से आया और विस्फोट कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सैयद इमरान मसूद भी वलीपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

Source : Dainik Jagran

nps-builders

prashant-honda-muzaffarpur

peter-england-muzaffarpur

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *