बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के घर में चोरी हुई है. तेजप्रताप यादव ने अपने नौकर पर ही चोरी का आरोप लगाते हुए सचिवालय थाना में आवेदन दिया है. तेज प्रताप यादव के मुताबिक 27 मई को उनके पटना स्थित सरकारी आवास दो स्टैंड रोड पर चोरी की घटना हुई है.

तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से आईफोन समेत तीन बैग की चोरी हुई है. उन्होंने इस मामले में अपने नौकर चंदन को आरोपी बताया है. तेजप्रताप यादव ने पुलिस को दिए गए आवेदन में अपनी गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया है. पटना में तेजप्रताप यादव को सरकारी आवास के तौर पर दो स्टैंड रोड का बंगला आवंटित है लेकिन फिलहाल वो अपनी मां राबड़ी देवी के साथ उनके आवास पर रह रहे हैं. चोरी की इस घटना के बाद तेजप्रताप यादव ने सुरक्षाकर्मियों पर भी सवाल खड़े किए हैं.

Source : News18

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

Genius-Classes

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *