पटना. देश की सुरक्षा को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 16 पन्नों का अलर्ट बिहार पुलिस से साझा किया है. अलर्ट में आशंका जताई गई है कि भारत में गणतंत्र दिवस के मौके पर पाकिस्तान के आतंकी संगठन धमाका करने की साजिश रच रहे हैं. IB की रिपोर्ट में कहा गया है कि नेपाल के रास्ते बिहार और फिर देश की राजधानी दिल्ली समेत दूसरे प्रदेशों पर हमले की तैयारी आतंकी संगठनों ने की है. IB के खुफिया अलर्ट में कहा गया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी कभी भी अपना निशाना बना सकते हैं. इसकी प्लानिंग पाकिस्तान में बैठे दहशतगर्दों ने रची है.

IB की तरफ से जारी इस रिपोर्ट के बारे में ADG लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने बताया कि हाल ही में बिहार पुलिस ने दिल्ली पुलिस समेत दूसरे राज्यों के आला पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है. मीटिंग के दौरान बिहार से सटे नेपाल के सीमावर्ती इलाकों कैरे और नजर रखी जाए, इसकी प्लानिंग की जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी संगठनों ने बिहार के सीमावर्ती इलाकों में रह रहे रोहिंग्या मुस्लिमों को बतौर स्लीपर सेल भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने की प्लानिंग कर रखी है.

IB issues alert to Bihar Police, Pakistani terrorists can target PM narendra modi via Nepal - IB ने किया बिहार पुलिस को अलर्ट, नेपाल के रास्ते PM को टार्गेट कर सकते हैं
ADG लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह

ADG लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने बताया कि इस बात को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती जिलों को अलर्ट कर दिया गया है. हालांकि ADG बिहार पुलिस की इस कार्रवाई को सामान्य कार्रवाई बता रहे हैं. हालांकि आईबी की तरफ से जारी इस 16 पन्नों की रिपोर्ट का अध्ययन रक्षा विशेषज्ञ ललन सिंह ने भी किया है. उन्होंने बताया कि जिन बातों का खुलासा आईबी ने अपनी इस रिपोर्ट में की है, वे बेहद गंभीर हैं. देश की आंतरिक सुरक्षा को और पुख्ता करने की जरूरत है. दरअसल IB रिपोर्ट के मुताबिक, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स भारत में बड़े नेताओं और VVIP को निशाना बनाने का षडयंत्र रच रहा है. यह साजिश पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर की जा रही है. आईबी ने अपने इनपुट में सुरक्षा बलों को ऐसी जानकारी दी है. रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि त्योहार के दौरान देश में दहशत फैलाने की कोशिश आतंकवादी कर सकते हैं. आईबी ने अलर्ट जारी कर दिल्ली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने को कहा है.

IB की इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स भारत में दहशत फैलाना चाहता है और वह ISI आईएसआई के इशारे पर ऐसा कर रहा है खालिस्तान लिबरेशन फोर्स लोकप्रिय नेताओं और वीवीआईपी को निशाना बनाना चाहता है. यही नहीं, आतंकी गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भी दहशत फैलाने की साजिश रचने में जुटा है. रिपोर्ट के अनुसार दहशतगर्द भीड़भाड़ वाले इलाके जैसे बाजार, मॉल व अन्य सार्वजनिक स्थानों को भी निशाना बना सकते हैं.

Source : News18

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

clat

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *