बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के मगध महिला कॉलेज में बने नए छात्रावास के उद्घाटन कार्यक्रम में समलैंगिकता को लेकर तंज कसते हुए कहा कि अगर लड़का-लड़का शादी कर लेंगे तो कोई पैदा होगा क्या ?

छात्रावास के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘अरे शादी होगी तभी ना बाल-बच्चा होगा, हम या कोई भी यहां पर, मां है तभी ना पैदा हुए है, क्या मां के बिना पैदा हुए, स्त्री के बिना पैदा हुए, लड़का-लड़का शादी कर लेगा तो कोई पैदा होगा ? ..शादी करते हैं तो बाल बच्चा पैदा होता है’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम के दौरान अपने इंजीनियरिंग कॉलेज के दिनों को भी याद किया और लड़कियों से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी सुनाई. सीएम नीतीश कुमार ने कहा, जब वह इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ा करते थे तो उस दौरान उनके कॉलेज में एक भी महिला छात्रा नहीं हुआ करती थी.

अपने इंजीनियरिंग कॉलेज की सीएम ने सुनाई कहानी

सीएम ने आगे कहा, उनके इंजीनियरिंग कॉलेज में हालत ऐसी थी कि अगर कभी किसी दिन कोई महिला कॉलेज में आ जाती थी तो सारे छात्र उसी महिला को देखने लगते थे.

nps-builders

नीतीश कुमार ने कहा कि जब वह इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ा करते थे तब और अब के समय में काफी बदलाव आ गया है क्योंकि आज के दिन लड़कियां ज्यादा संख्या में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में पढ़ा करती हैं.

नीतीश कुमार ने अपने इंजीनियरिंग कॉलेज के दिनों की यह कहानी जब महिला छात्रों के बीच सुनाई तो जमकर तालियां बजी और लड़कियां भी मुस्कुराती हुई नजर आईं.

Source : Aaj Tak

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *