यूपी पुलिस की तर्ज पर बिहार पुलिस ने भी उपद्रवियों का पोस्‍टर निकाला है। सेना में भर्ती के लिए मोदी सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ हुए उग्र प्रदर्शन के बाद पालीगंज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया के जरिए उपद्रवियों की तस्‍वीरें जुटाईं और उनकी पहचान के लिए पोस्‍टर जारी किया। बता दें कि उपद्रवियों ने पालीगंज थाने में घुसकर पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था। वहां खड़ी कई अन्‍य गाड़ियां क्षतिग्रस्‍त कर दी थीं। बाजार में भी जमकर हंगामा हुआ था।

पुलिस ने करीब 40 उपद्रवियों के फोटो पोस्‍टर जारी करते हुए कहा है कि उपद्रवियों की पहचान बताने वालों का नाम गुप्‍त रखा जाएगा। पालीगंज एसडीपीओ अवधेश दीक्षित ने 40 हिंसक प्रदर्शनकारियों का पोस्टर जारी करते हुए आम लोगों से इन्हें पहचाने की अपील की है। साथ ही पहचानकर्ता की पहचान छिपाने का भी वादा उन्‍होंने ने किया है। उन्‍होंने कहा कि इन लोगों ने तीन दिन पहले नगरबाज़ार में जमकर उत्पात मचाया था। थाने में घुसकर न केवल परिसर में लगे वाहनों को क्षतिग्रस्त किया था बल्कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी काफी नुकसान पहुंचाया था। यही नहीं पुलिस की गाड़ियों को भी फूंक दिया था। उन्‍होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि इनकी पहचान कराने वालों की पहचान गुप्त रखी जायेगी। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में उपद्रवियों को बख्‍शा नहीं जाएगा। पुलिस उन्हें हर हाल में सलाखों के पीछे धकेलेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना एक गंभीर अपराध है। प्रदर्शन में शामिल और चिन्हित लोगों को जेल की हवा खानी ही पड़ेगी।

Agneepath Scheme: विरोध के नाम पर उपद्रव करनेवालों के पोस्टर पालीगंज पुलिस ने किए जारी - agneepath scheme paliganj police issued posters of those creating nuisance in the name of protest nodaa –

पटना में छह कोचिंग संस्‍थानों के खिलाफ केस दर्ज

उधर, पटना जिला प्रशासन और पुलिस ने हिंसा में शामिल कई उपद्रवियों की पहचान कर उन्‍हें गिरफ्तार किया। छह कोचिंग संस्थानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। अभी तक पटना जिले में कुल 190 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गई है। 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब तक 265 राउंड हवाई फायरिंग की गई और 25 आंसू गैस के गोले दागे गए। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के साथ सोशल साइट पर डाले भ्रामक पोस्ट के आधार पर आसामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, एसडीओ समेत सभी थाना प्रभारी चौकन्ना और सक्रिय हैं। देशव्यापी विरोध दिवस का आह्वान 20 जून तक किया गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पटना जिले में सोमवार तक हाई अलर्ट घोषित किया है। भारत बंद को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चलती रहीं। इसके कारण जिले के कई निजी स्कूलों ने छुट्टी की घोषणा कर दी है। इसे देखते हुए सभी संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

डीएम ने पटना जंक्शन का लिया जायजा

रविवार को जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने पटना जंक्शन पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। डीएम ने डीआरएम से कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया के तहत रेल सेवा बहाल करने में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग रेलवे को दिया जाएगा। जिला प्रशासन सख्ती के साथ निपटने के लिए पूरी तैयारी किया है। सीसीटीवी फुटेज, वीडियो कैमरा और सोशल मीडिया में पोस्ट के आधार पर दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई चल रही है। रात्रि में भी छापामारी की जा रही है।

प्रदेश में 145 केस और 804 लोग पकड़े गए

पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में लगी आग थमने लगी है। रविवार को कहीं कोई हिंसा या दूसरी अप्रिय वारदात की नहीं दर्ज की गई। पुलिस मुख्यालय ने दावा किया है कि आज स्थिति शांतिपूर्ण रही। बता दें कि सेना में भर्ती के नए नियम को लेकर गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को बिहार में कई जगह हिंसा की घटनाएं हुईं थी।

Genius-Classes

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक 16, 17 और 18 जून को सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर पूरे राज्य में 145 प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं इसमें शामिल 804 अराजक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यालय का कहना है कि हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, अफवाह फैलाने और लोगों को हिंसा के लिए उकसानेवाले तत्वों की पहचान की जा रही है। साक्ष्य मिलने कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा है कि हिंसक घटनाओं में जिन लोगों की संलिप्तता पाई जाएगी भविष्य में ऐसे लोगों के चरित्र सत्यापन में प्रतिकूल टिप्पणी भी की जा सकेगी। अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों का भविष्य बर्बाद होने से बचाएं। बहकावे में नहीं आएं।

इन कोचिंग संस्थानों पर हुई प्राथमिकी

यथार्थ कोचिंग इंस्टीट्यूट मसौढ़ी, डीडीएस कोचिंग इंस्टीट्यूट मसौढ़ी, आरक्षण कोचिंग इंस्टीट्यूट मसौढ़ी, आसरा कोचिंग इंस्टीट्यूट मसौढ़ी, टारगेट कोचिंग मनेर, निरंजन कोचिंग दानापुर।

अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जा रहा है। प्रशासन का सूचना संग्रह तंत्र 24 घंटे क्रियाशील है। उपद्रवियों पर सरकार की पैनी नजर है। असामाजिक तत्वों की हर गतिविधि सीसीटीवी एवं वीडियो कैमरे की निगरानी में है। सोशल मीडिया द्वारा अफवाह फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिंसक प्रदर्शन एवं उपद्रव करने वालों के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

कहां कितने गिरफ्तार

अनुमंडल प्राथमिकी गिरफ्तारी

दानापुर 3 69

पालीगंज 2 41

मसौढ़ी 3 75

पटना सदर 2 05

पटना सिटी 1 00

Source : Hindustan

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *