कश्मीर में आतंकवादियों ने फिर से बिहारी मजदूरों को निशाना बनाया है। बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले 2 लोगों को आतंकियों ने गोली मार दी है। यह जानलेवा हमला कश्मीर घाटी के पुलवामा में हुआ है। आतंकवादियों ने जिन 2 मजदूरों पर गोलियां चलाई, वो बिहार में बेतिया के रहने वाले हैं। इसमें पतलेश्वर कुमार को दाएं बांह में गोली लगी है। जबकि जोको चौधरी को दाएं बांह और पैर में गोली लगी है। ये दोनों घायल हैं। रविवार को आतंकियों ने पंजाब के मजदूरों को अपना निशाना बनाया था।

Pulwama Non Local Attacked

इससे पहले रविवार की शाम को पुलवामा जिले के ही लिट्टर इलाके में पोल्ट्री की गाड़ी लेकर आए दो गैर-कश्मीरियों को आतंकियों ने गोली मार दी थी। घायलावस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पंजाब के पठानकोट के रहने वाले हैं।

nps-builders

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

peter-england-muzaffarpur

Prashant Honda Ramnavmi -01

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *