तेजस्‍वी यादव को सर्वसम्‍मति से संघर्ष के मुद्दों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया। इस फैसले के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव की अघोषित ताजपोशी हो गई है। आरजेडी नेता और पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष उदय नारायण चौधरी ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि राष्‍ट्रीय जनता दल विधानमंडल दल की बैठक हुई। जिसमें तेजस्‍वी प्रसाद यादव को सर्वसम्‍मति से पार्टी के संघर्ष के फैसले लेने के लिए अधिकृत किया गया।

Image

वहीं पार्टी की ओर से की ओर से तेजस्‍वी यादव को बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपते हुए जाति आधारित जनगणना को लेकर सभी निर्णय लेने का फ्री हैंड दिया गया है। उदय नारायण चौधरी ने बताया कि तेजस्‍वी यादव को आगे संघर्ष के रास्‍ते तय करने वाले निर्णय लेने के लिए फ्री हैंड दिया है। उदय नारायण चौधरी ने बताया कि एक तारीख को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। जिसमें साफ स्‍पष्‍ट निर्णय लेने का अधिकारी बनाया गया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार की ओर से यदि जातिगत जनगणना को लेकर किसी तरह का पेच लगाए जाता है तो तेजस्‍वी यादव इस पर स्‍पष्‍ट निर्णय ले सकते हैं। उदय नारायण चौधरी ने कहा हम सभी नेता तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व में बैठक में हिस्‍सा लेंगे।

nps-builders

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *