बिहार की सियासत से बड़ी खबर आ रही है. जनता दल यूनाइटेड ने अपने कुछ सदस्यों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निकाल दिया है. अनिल कुमार, विपिन यादव और अजय आलोक को पार्टी के पदों से मुक्त कर दिया गया है और उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलम्बित कर दिया गया है. JDU के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक बयान जारी कर कहा है कि कुछ पदाधिकारी लगातार अनुशासन भंग कर रहे थे इसलिए उन पर कार्रवाई की गई है.


उमेश कुशवाहा ने कहा कि कुछ जिलों से कई पदाधिकारियों की शिकायत मिल रही थी, ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई है ताकि पार्टी में अनुशासन रहे. आर सी पी सिंह के काफी नजदीकी माने जाने वाले जितेंद्र नीरज को भी पार्टी से निकाला गया है. जदयू से निकाले गए तमाम लोग जदयू नेता व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के नजदीकी माने जाते हैं.









