गया. बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी के रिश्‍तेदार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इसमें एक युवक के सिर में चोट लगी है. जीतन राम मांझी ने कहा कि उनकी भांजी केसरी देवी और उनके परिजनों पर स्‍थानीय दबंगों ने हमला कर दिया. इस हमले में कुछ लोग घायल हो गए हैं. इस घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से गुस्‍साए जीतन राम मांझी ने कहा कि यदि उनके साथ ऐसी घटना होती तो वह हमलावरों पर गोली चला देते और कम से 2 से 5 को मार गिराते. हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुा जीतन राम मांझी अपने परिजनों का हालचाल जानने अस्‍पताल पहुंचे थे.

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा, ‘स्‍थानीय दंबग समेत तकरीबन 25 लोगों ने मेरी भांजी केसरी देवी और उनके परिजनों पर हमला कर दिया. मेरी भांजी पंचायत सदस्‍य हैं. यदि मेरे साथ ऐसी घटना होती तो मैं उनपर (हमलावरों पर) गोली चला देता और कम से कम 2 से 5 हमला करने वालों को मार देता.’ हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि यह बहुत बड़ी घटना है. घर में घुसकर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग मारपीट करते हैं, जिसकी जमीन है, उसे अपनी जमीन पर भी नहीं जाने दिया जा रहा है. पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यहां पुलिस की कमजोरी नजर आती है.

‘हथियारों से लैस थे हमलावर’

जीतन राम मांझी के परिजनों ने बताया कि जब वे लोग घर से बाहर निकले तो देखा कि महिला रिश्‍तेदार को को कुछ लोग जबरन उठा कर ले जा रहे थे. इस पर उन्‍होंने इसका विरोध किया तो सभी लोगों ने रायफल, बंदूक और तलवार के साथ हमला बोल दिया. इस हमले में पूर्व सीएम के कुछ रिश्‍तेदार घायल हो गए. परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी उन्‍हें धमकी दी जा रही थी.

पूर्व सीएम का आरोप

जीतन राम मांझी ने कहा कि उनकी भांजी केसरी देवी पंचायत समिति का चुनाव जीती है, जिसपर कोइरी समाज खुन्नस खाए बैठा है. उन्‍होंने कहा कि चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है. पीड़ित केसरी देवी के बेटे ने बताया कि वे सभी दबंग किस्म के लोग हैं. किसी को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहते हैं. पहले भी धमकी दी जा रही थी. इसके बाद अब हमला कर दिया गया.

Source : News18

clat

nps-builders

prashant-honda-muzaffarpur

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *