बिहार में इन दिनों राज्य सरकार बाकी सभी मुद्दों को छोड़कर राज्य को नशामुक्त करने में लगी हुई है. शराबबंदी के बाद अब बिहार सरकार ने स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए नया फरमान जारी किया है. बिहार शिक्षा विभाग खैनी पर रोक की शुरुआत करने जा रहा है. ऐसे में मास्‍टर साहब के लिए स्‍कूलों में खैनी खाना महंगा पड़ सकता है. ऐसे में टीचर्स की जांच की जाएगी और यदि उनके पास से तंबाकू बरामद हुआ तो उन्‍हें निलंबित भी किया जा सकता है.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

बिहार सरकार को शिकायत मिल रही थी कि सूबे के प्राथमिक और उच्च विद्यालय के शिक्षक पढ़ाने के दौरान जेब से चुनौटी निकालकर आराम से खैनी ठोकते हैं, उसे होठों में दबाते हैं, उसके बाद किताब खोलते हैं. शिकायत पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने कठोर फैसला लिया है. अब ऐसा नहीं होगा. ऐसा करने वाले शिक्षकों को निलंबन की सजा भुगतनी पड़ेगी.

peter-england-muzaffarpur

शिक्षा विभाग की ओर से बहुत जल्द चुनौटी और खैनी के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है. शिक्षा विभाग के अंदरखाने से मिल रही जानकारी के मुताबिक अब क्लास रूम और स्कूल कैंपस में गुरुजी के खैनी रगड़ने पर प्रशासन की निगाह रहेगी. अब गुरुजी को स्कूल में खैनी ठोकना भारी पड़ेगा. क्योंकि अब स्कूलों में गुरुजी के जेब की जांच हो सकती है. शिक्षा विभाग बतौर इसको लेकर सभी जिलों के डीएम,एसपी और डीईओ को जल्द निर्देश जारी करने वाला है. शिक्षा विभाग इस काम में लोकल पुलिस की मदद लेगा और सभी स्कूलों में छापेमारी की जाएगी.

Prashant Honda Ramnavmi -01

खैनी और चुनौटी की बरामदगी के लिए सभी स्कूलों में पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी कभी भी पहुंच सकते हैं. विभाग एक जागरूकता अभियान भी चलाएगा ताकि बच्चों को तंबाकू का नुकसान भी समझा सके. आदेश जारी होते ही जिले के डीईओ, डीपीओ से लेकर पुलिस अधिकारी कभी भी स्कूलों में दस्तक दे सकते हैं.

विभाग की ओर से शिक्षकों की जेब जांच करने की पूरी प्लानिंग तैयार हो चुकी है. पकड़े जाने पर शिक्षकों के खिलाफ तुरन्त निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में खैनी का सेवन करनेवाले और जेब में चुनौटी रखनेवाले गुरुजी को अब सावधान होना होगा. इस अभियान को लेकर सरकार की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि विभाग तंबाकू से जागरूकता के लिए भारी मात्रा में पोस्टर प्रिंट करवा रहा ह, जिसे सभी जिलों में लगाया जाएगा.

Source : Aaj Tak

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *