अब तक बिहार से बाहर इलाज करा रहे मानसिक रोगी अब अपना इलाज बिहार में ही करा सकेंगे। बिहार के मानसिक रोगियों का कोईलवर में ही इलाज हो सकेगा। राज्य सरकार की पहल पर बिहार के एकमात्र मानसिक आरोग्शाला की स्थापना भोजपुर के कोईलवर में की गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर यहां मानसिक आरोग्यशाला भवन बनाने का कार्य पूरा हो गया है। एक सौ एकड़ में मानसिक आरोग्शाला भवन एवं परिसर बनकर तैयार हो गया है। फिलहाल, राज्य के गंभीर रूप से मानसिक रोग से ग्रसित मरीजों को इलाज के लिए वर्तमान में मानसिक आरोग्यशाला, रांची, झारखंड या उत्तरप्रदेश के आगरा स्थित मानसिक आरोग्यशाला में इलाज के लिए जाना पड़ता है।

8 साल बाद हुई आरोग्यशाला प्रबंध कमेटी की बैठक कोईलवर स्थित मानसिक आरोग्यशाला के प्रबंध कमेटी की बैठक 8 साल पुन आरोग्शाला परिसर में हाल ही में आयोजित की गयी। इस बैठक में आरोग्शाला भवन के निर्माण कार्य, मानव बल की स्थिति, सुरक्षा एवं अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गयी। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दिनेश कुमार, भोजपुर के डीएम राजकुमार एवं उप सचिव, स्वास्थ्य विभाग शैलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में नये भवन में कामकाज जल्द ही शुरू किए जाने को लेकर सहमति जतायी गयी।

Source : Hindustan

Genius-Classes

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *