मुंगेर और बेगूसराय को जोड़ने वाली (मुंगेर ब्रिज) सड़क सह रेल पुल का लोकार्पण 11 फरवरी को होगा। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इसका लोकार्पण कर आम लोगों को समर्पित करेंगे। सूबे के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने यह जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि यह पुल मुंगेर और बेगूसराय को जोड़ेगा। अब इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था, तभी टोपो लैंड के मुआवजे की राशि के भुगतान के कारण यह परियोजना धीमी हो गई थी। राज्‍य सरकार द्वारा अक्‍टूबर 2021 में विशेष पैकेज के जरिये मुआवजे की राशि 57 करोड़ दी गई थी। इसके बाद इस रेल सह सड़क पुल के निर्माण की सभी बाधाएं दूर हो गईं।

clat

मंत्री ने कहा कि यह पुल एनएच-31 से मिलेगा। वर्तमान में राजेंद्र सेतु को भारी वाहनों के लिये बंद किया गया है, जिसके कारण वाहनों को मुंगेर से बेगूसराय जाने के लिए भागलपुर से नवगछिया होते हुए जाना पड़ रहा था। इस पुल से आवागमन चालू होने से विक्रमशिला सेतु पर दबाव कम होगा जो अभी अत्‍यधिक वाहनों के परिचालन के दबाव से जूझ रहा है। इसके अलावा बेगूसराय से देवघर तक की सीधी संपर्कता भी स्‍थापित हो जाएगी।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

chhotulal-royal-taste

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *