अंजान युवती से इंटरनेट पर दोस्ती करना कंसल्टेंसी का काम करने वाले मुजफ्फरपुर के एक युवक को महंगा पड़ गया। युवती ने उसे पटना बुला लिया। फिर दोनों ने एक साथ पिज्जा खाया। इसी दौरान युवती बाथरूम की ओर जाने के लिये उठी और भाग निकली। इसके पहले उसने युवक का बैग जिसमें लैपटॉप, टैब और दस हजार नकद रुपये थे, उसे गायब कर दिया।


घटना बीते शनिवार की है। इस बाबत मुजफ्फरपुर के रहने वाले युवक सचिन ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। वह कंसलटेंसी कंपनी चलाता है। लड़की ने उसे अपना नाम ब्यूटी मंडल बताया था। युवक से वह कोतवाली थानांतर्गत स्टेशन रोड में मिली। इसके बाद उसने युवक के सामान को भारी होने की बात कहकर उसे अपने पीजी हॉस्टल में रखने को कहा। युवक सचिन युवती की बातों में आ गया और उसने अपने बैग को उसके हवाले कर दिया। युवती हॉस्टल की ओर गई फिर सामान रखकर आ गयी। इसके मॉल के रेस्टोरेंट से गायब हो गई।
Source : Hindustan









