आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी श्री संजीव झा ने अपने पांच दिवसीय बिहार दौरे की शुरुआत गोपालगंज ज़िले से शुरू कर दी हैं। गोपालगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने  झा का जोरदार स्वागत किया। गोपालगंज में उन्होंने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं संग समीक्षा  बैठक की। कार्यकर्तओं संग समीक्षा बैठक में संजीव झा जी ने बिहार में पार्टी के विस्तार को लेकर चर्चा की।  झा ने कहा कि प्रदेश में पार्टी को ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने की ज़रूरत है। इसके लिए बिहार के हर एक ब्लॉक में ब्लॉक प्रभारी और ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।

नीतीश सरकार की कुर्सी खतरे में है

उन्होंने अपने कार्यकर्तओं से कहा कि नीतीश सरकार की कुर्सी खतरे में है। सरकार पूरी तरह अस्थिर है। सरकार कभी भी गिर सकती है। बिहार में कभी भी दुबारा चुनाव होने की स्थिति कभी भी पैदा हो सकती है। इसके लिए हम सबको तैयार रहने की ज़रुरत है। इसके लिए संगठन को ब्लॉक और पंचायत स्तर पर मजबूत करने की ज़रूरत है।

कभी भी प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग सकता है

मीडिया से बातचीत में संजीव झा ने कहा कि बिहार में 20-20 का मैच यहां की जनता देख चुकी है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष किसी के पास बिहार के विकास का कोई विजन नहीं है। आम आदमी पार्टी ही पूरे देश में एक मात्र पार्टी है जिसके मॉडल की चर्चा देश ही नहीं दुनिया के हर कोने में हो रही है। इसी ‘दिल्ली मॉडल को बिहार की धरती पर उतारने का हमारी पार्टी ने संकल्प लिया है। कहा कि पांच दिवसीय बिहार दौरा का मकसद संगठन को हर गांव-कस्बों तक पहुंचाना है। चाचा भतीजे की नूरा कुश्ती के खेल से आम जनता तबाह हो चुकी है। पूरे घटना क्रम को देखते हुए ऐसा लगता है कि सरकार खुद अपने को बचाने में लगी है। ऐसी संभावना बन रही है कि कभी भी प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग सकता है।

 

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *