जेडीयू और बीजेपी ने 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था. कम सीटें मिलने के बाद भी नीतीश कुमार को बीजेपी ने सीएम बनाया था. तब से ही दोनों दलों के बीच खटपट चली आ रही थी. कई मुद्दों पर दोनों पार्टी के नेता अलग-अलग बयानबाजी भी करते दिखे थे. अब ये तय हो गया है कि बीजेपी से जेडीयू का गठबंधन टूट गया है.

नये स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए श्री नीतीश कुमार जी को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है।
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLJD) August 9, 2022
बिहार में कैैसा होगा सरकार बनने का फॉर्मूला?



