राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के प्रश्न के उत्तर में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि छपरा- मुजफ्फरपुर (एनएच 102) को 2 लेन से 4 लेन बनाने की कोई योजना नहीं है।

श्री मोदी द्वारा प्रश्न पूछा गया था कि यातायात के भारी दबाव को देखते हुए क्या छपरा बाइपास को 4 लेन से 6 लेन बनाने का विचार है। इस पर मंत्री ने बताया कि छपरा बाइपास को उच्च विन्यास में अपग्रेड करने के लिए विस्तृत परियोजना तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

संवेदक की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं : एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि हाजीपुर-छपरा राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल परियोजना लागत 812.50 करोड़ है। यह योजना बीओटी (वार्षिकी) के तहत ली गई है, जिसमें पूरी राशि संवेदक द्वारा व्यय किया जाना है। संवेदक की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण प्रगति धीमी है। इसकी भौतिक प्रगति 88 प्रतिशत है।

Source : Hindustan

peter-england-muzaffarpur

Prashant Honda Ramnavmi -01

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *