सीतामढ़ी. बिहार के सीतामढ़ी में शादी का झांसा दे कर नाबालिग लड़की का यौन शोषण (रेप) करने का मामला सामने आया है. घटना बेलसंड थाना क्षेत्र की है. आरोप है कि दबंगों ने शादी का झांसा देकर न सिर्फ पीड़िता का शारीरिक शोषण  किया बल्कि उसने जब शादी का दबाव बनाया तो उसके अश्लील वीडियो और तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस संबंध में पीड़िता और उसके परिजनों के आवेदन देने पर बेलसंड थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है जिसमे कंसार पंचायत के मुखिया और उसके भाई समेत एक महिला को अभियुक्त बनाया गया है.

nps-builders

आरोपियों के द्वारा पीड़िता की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया है जिस वजह से उसका पूरा परिवार डरा हुआ और सदमे में है. पीड़िता के पुलिस में जाने से दबंग आगबबूला हो गए हैं और अब वो उस पर केस वापस लेने का लगातार दबाव बना रहे हैं. पीड़िता के परिवारवालों की मानें तो कंसार पंचायत का दबंग मुखिया मोहम्मद आलमगीर और उसके भाई मोहम्मद जाहिद ने उनका जीना हराम कर रखा है. इसके अलावा, मुखिया के द्वारा पीड़ित नाबालिग की मां के साथ मारपीट की गयी है. साथ ही अपने रसूख का इस्तेमाल कर वो पुलिस प्रशासन के कार्य में भी दखलअंदाजी कर रहा है. पुलिस में केस करने के बाद उनको लगातार धमकियां दी जा रही हैं.

वहीं, इस मामले में पुलिस का संवेदनहीन चेहरा भी सामने आया है. पुलिस के द्वारा पीड़िता को वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया जिससे उसे मेडिकल जांच के लिए खुद ही भाड़े की गाड़ी से कोर्ट और सदर अस्पताल आना पड़ा. बेलसंड थाना के पदाधिकारी कलेक्टर सिंह का कहना है पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय मिलेगा.

Source : News18

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *