वैशाली जिले के भगवानपुर में सबसे अलग और खास तरीके का रिसेप्शन कार्यक्रम देखने को मिला। जहां एक फौजी दूल्हा रिसेप्शन के दौरान अपनी वर्दी में मंच पर रहा। इस दौरान सुरक्षा में तैनात सेना के जवान नव दम्पति के स्वागत में बैंड बाजा बजाते भी दिखे और ऐसा हो भी क्यों ना दूल्हा सेना में कैप्टन जो है। वहीं, दुल्हन एयर इंडिया में पदाधिकारी हैं।

बिहार: दूल्हे ने रिसेप्शन पार्टी में पहनी फौज की वर्दी, स्टेज पर भी आर्मी  के जवान दिखे तैनात - Groom wear army officer dress Wedding Marriage  Reception hajipur bihar lclar - AajTak

राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन के छोटे पुत्र

दरअसल, राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन के छोटे पुत्र का रिसेप्शन था। जहां कैप्टन खुद अपनी वर्दी में थे तो वर-वधु की सुरक्षा में सेना के जवान तैनात थे। पूरे लाव लश्कर के साथ दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे से आशीर्वाद ले रहे थे। यहां तक की स्टेज पर भी चार-चार आर्मी जवान तैनात थे। जिन्होंने सेना के बैंड की धुन बजाकर लोगों के उत्साह को खूब बढ़ाया। इस खास जोड़े को आशीर्वाद देने भी खास लोग पहुंचे थे।

वर-वधु स्वागत समारोह में ये हुए शामिल

इस रिसेप्शन में पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, रामचंद्र पूर्व, आलोक मेहता, शिवचंद्र राम के अलावा राजनीति के कई दिग्गज नेता पहुंचे थे। अपने कैप्टन पति के साथ स्टेज पर खड़ी दुल्हन नीता भी कोई आम लड़की नहीं बल्कि एयर इंडिया में पदाधिकारी हैं।

chhotulal-royal-taste

इस बाबत जब कैप्टन शिखर गगन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देश के प्रति जो उनकी जवाबदेही है। उसको पूरा करने में कही न कही समाज छूट जाता है। बावजूद इसके यहां के लोगों ने समय निकाल कर हमें आशीर्वाद और सहयोग दिया जिसे देखकर बहुत अच्छा लगा।

clat

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *