नालंदाः बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का अवैध धंधा नहीं रुक रहा है. कार्रवाई के बाद भी तस्कर मानने के लिए तैयार नहीं हैं. इधर, नालंदा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और धंधेबाजों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान करीब एक करोड़ की शराब को पुलिस ने बरामद किया है. ट्रक को भी जब्त कर लिया है. चालक को भी गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने यह कार्रवाई नालंदा के करायपरसुराय थाना क्षेत्र में की है. पुलिस ने रविवार की देर रात गश्ती के दौरान अंग्रेजी शराब लोड कंटेनर को जब्त किया है. इसके बारे में पुलिस को सूचना मिली थी जिसके बाद वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है. कंटेनर में 992 कार्टन अंग्रेजी शराब थी. अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रही है.

nps-builders

चालक से पूछताछ के बाद होगी धंधेबाजों की पहचान

करायपरसुराय थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारी को मिली गुप्त सूचना के बाद रात में वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान चंदकुरा के समीप हिलसा की ओर जा रहे शराब लोड ट्रक को जब्त किया गया है. मौके से चालक को पकड़ लिया गया है. चालक से पूछताछ कर पुलिस धंधेबाजों की पहचान करेगी. कंटेनर में 26,892 बोतल शराब थी. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिले में इतनी बड़ी शराब की खेप पुलिस ने पहली बार पकड़ी है. चालक से पूछताछ के बाद पता चलेगा कि शराब की कहां और किसे डिलीवरी करनी थी. या कौन-कौन लोग उसके साथ शामिल हैं.

Source : ABP News

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

peter-england-muzaffarpur

Prashant Honda Ramnavmi -01

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *