पुणे/पटना. पुणे में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. एक निर्माणाधीन मॉल का स्लैब गिर गया और इस हादसे में वहां काम कर रहेबिहार के पांच मजदूरों की मौत हो गई और वहीं हादसे में 5 लोगों के घायल हालत की खबर है, गंभीर दो की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में देर रात काम चल रहा था. इस दौरान अचानक लोहे का भारी स्लैब गिर गया. बताया जा रहा है कि स्लैब डालने के लिए 16 एमएम के लोहे के सरिए से जाली बनाई गई थी. अचानक ये लोहे की सरिए का जाल मजदूरों पर गिर गया. घटना के बाद मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किसी तरह मजदूरों को बाहर निकाला गया.

5 people have been reported dead and 2 critically injured. The construction work of a mall was being done here when a heavy steel structure collapsed. All laborers belong to Bihar. The reason for the collapse is under investigation: Rohidas Pawar, DCP Pune Police pic.twitter.com/IC4Cokms1a
— ANI (@ANI) February 3, 2022
पुलिस उपायुक्त (जोन-5) रोहीदास पवार ने बताया कि पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि घटना उस वक्त हुई जब मजदूर वहां काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

5 मृतकों के नाम
1) सहिल मोहम्मद
2)मोहम्मद समीर
3) मोविद आलम
4) मज़रूम हुसैन
5) तकाजी आलम
हादसे पर पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं आशा करता हूं कि इस हादसे में घायल सभी लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.

संजय झा ने भी किया जताया शोक
इधर बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा है कि पुणे में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से कई मजदूरों के निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं. दु:ख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति, उनके परिजनों को संबल प्रदान करने और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना है.
Source : News18







