बिहार सरकार के मंत्री जनक राम (माइंस और जियोलॉजी डिपार्टमेंट) के OSD मृत्युंजय कुमार और धनंजय कुमार और रत्ना चटर्जी के ठिकानों पर SVU ने शुक्रवार सुबह रेड मारी। दोनों पर सरकारी पद पर काम करते हुए भ्रष्टाचार करने का आरोप है। मंत्री जनक राम को गुरुवार को बिहार भाजपा के कोर कमेटी और चुनाव समिति का सदस्य बनाया है। इधर, शुक्रवार को उनके OSD मृत्युंजय कुमार समेत 3 लोगों के घर पर रेड पड़ी है। छापे में OSD की दोस्त रत्ना चटर्जी के कटिहार वाले ठिकाने से 30 लाख कैश व सोने के बिस्किट भी मिले हैं।

SVU की छापेमारी में बरामद कैश। - Dainik Bhaskar

आरोप है कि तीन ने मिलकर खूब काली कमाई की है। इनके काले कारनामों के बारे में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) को कंप्लेन मिली थी। इसके बाद आरोपों की जांच की गई। रिपोर्ट आने पर मामला सही पाया गया। इसके बाद टीम ने आज सुबह पटना, अररिया और कटिहार में दबिश दी। इसकी पुष्टि ADG नैयर हसनैन खान ने की है। रत्ना चटर्जी 2011 में पूर्णिया के वाइसी में CDPO थीं। इसी साल भ्रष्टाचार के मामले में उनपर कार्रवाई भी हुई थी। इस दौरान इन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

Image

120B के तहत FIR

25 नवंबर को इनके खिलाफ SVU ने 13(1)(b), 13(2) r/w और PC एक्ट 1988 की धारा 12 व IPC की धारा 120B के तहत FIR दर्ज की गई। फिर स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में अपील इनके ठिकानों को सर्च करने के लिए परमिशन मांगा गया। कोर्ट से परमिशन मिलने के बाद सुबह-सुबह कार्रवाई शुरू कर दी गई। तीन अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। शाम तक इस मामले में बड़ा अपडेट हो सकता है।

Image

इससे पहले धनरुआ की CDPO के ठिकानों पर हुई थी रेड

इससे पहले SVU ने 23 नवंबर को भ्रष्टाचार के आरोप में पटना के धनरुआ की CDPO ज्योति कुमारी के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस कार्रवाई में इनके काली कमाई से अर्जित किए गए चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया था। इनके खिलाफ भी FIR दर्ज की थी। यह कार्रवाई पब्लिक से मिली शिकायत पर की गई थी।

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

hondwing in Muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *