बिहार की सियासत के लिए रविवार का दिन खास है. दरअसल रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके शरद यादव (Sharad Yadav) अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का विलय लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में करने जा रहे हैं. नई दिल्ली में शरद यादव की पार्टी का लालू की पार्टी में विलय तेजस्वी यादव और शरद यादव की मौजूदगी में होगा. चुकि लालू प्रसाद फिलहाल चारा घोटाले से जुड़े मामले में जेल में बंद हैं, ऐसे में इस विलय कार्यक्रम पर राजद के विपक्षी खेमे की भी नजर है.

clat

जानकारी के मुताबिक शरद यादव के दिल्ली स्थित साथ तुगलक रोड पर विलय का कार्यक्रम किया जाएगा. इसके बाद दोपहर 2 बजे तेजस्वी यादव और शरद यादव संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. राजद में लोकतांत्रिक जनता दल के विलय के अवसर पर लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती, राज्य सभा सांसद अमरेंद्रधारी सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, मनोज कुमार झा, जयप्रकाश नारायण यादव, श्याम रजक जैसे नेता भी मौजूद रहेंगे.

इससे पहले अपनी पार्टी के राजद में विलय को लेकर शरद यादव ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने लोकतांत्रिक जनता दल के राजद में विलय के कारणों को बताया है. शरद यादव ने लिखा है कि देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए बिखरे हुए जनता परिवार को एक साथ लाने का मेरा नियमित प्रयासों के पहल के रूप में यह कदम जरूरी है. शरद ने लिखा है कि स्वास्थ्य के कारण में काफी समय तक अपने प्रयासों को आगे नहीं बढ़ सका था लेकिन अब समय आ गया है.

पार्टी के मर्जर को लेकर शरद यादव का बयान

शरद ने लिखा है कि आज देश के लोग वर्तमान सरकार के भले ही नाखुश हों लेकिन उनके पास दूसरा कोई सही विकल्प नहीं है, क्योंकि हम सभी बिखरे हुए हैं ऐसे में इसका फायदा अन्य दलों को हो रहा है ऐसे में समान विचारधारा वाले दलों को साथ आना होगा.

nps-builders

prashant-honda-muzaffarpur

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *