शादियों का मौसम शुरू हो गया है। बिहार में इन दिनों शादी के मौके पर तमंचा लहराकर नाचने का ट्रेंड जोर पकड़ रहा है. प्रशासनिक गाइडलाइन को धता बताते हुए तमंचा प्रदर्शन को लोग अपना स्टेटस सिंबल मानने की नादानी कर रहे हैं. तमंचा प्रदर्शन का ताजा मामला नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र से जुड़ा है. यहां शादी समारोह में तमंचा लहराकर नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मंच पर कुछ युवकों के साथ बार डांसर भी हैं और इनमें से एक डांसर के दोनों हाथ में रिवॉल्वर है. वीडियो में एक युवक डांसर को रिवॉल्वर थमाता हुआ दिख रहा है.

वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह वीडियो डोईया गाँव के चेला पासवान के घर का है. 13 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी थी और शादी के दिन नाच का कार्यक्रम था. वायरल वीडियो इसी कार्यक्रम का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में कट्टा लिए डांस करते नजर आ रहा है. कट्टा लिए युवक चेला पासवान का बेटा पिंटू कुमार बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार यहां करीब 5 राउंड फायरिंग करने की बात सामने आ रही है. वायरल हुए वीडियो में एक डांसर के हाथ में दो रिवॉल्वर दिख रहे हैं और वह पूरी मस्ती में रिवॉल्वर लहराकर डांस कर रही है.

इस मामले में नूरसराय थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी. अगर वीडियो सही पाया गया तो दोषियों पर कारवाई होगी. ऐसे नालंदा में यह पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी तमंचे पर डिस्को के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. कार्रवाई नहीं होने के कारण इस तरह का आयोजन करने वाले लोगों के हौसले बुलंद हो जाते हैं और वे खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आते हैं.

nps-builders

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

peter-england-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *