पटना. तेजप्रताप यादव एक बार फिर गुस्से में हैं. उन्होंने अपने गुस्से और नाराजगी का इजहार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर किया है. दरअसल आरजेडी  सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव  के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर निशाना साधा है. बताया जाता है कि बिहार विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए तेजप्रताप यादव को जब लालू प्रसाद यादव के साथ जाने का मौका नहीं मिला तो अपनी नाराजगी जाहिर करते हुये ट्वीट किया है.

तेजप्रताप ने अपने ट्विटर हैंडल पर कंस वध की फोटो शेयर की है. इस फोटो में तेजप्रताप भगवान श्रीकृष्ण कंस का वध करते हुये नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ तेजप्रताप यादव ने लिखा है ‘’एक बार फिर जगदानंद के द्वारा पार्टी को तोड़ने का और पिताजी के साथ चुनावी प्रचार में जाने से रोका गया!”

ऐसे में इस ट्वीट से साफ-साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेजप्रताप को एक बार फिर अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ जाने का मौका नहीं मिला है. बता दें, पिछले रविवार को जब लालू पटना पहुंचे थे तब भी तेजप्रताप को जब पिता के साथ समय बिताने का अवसर नहीं मिला था तो उन्होंने खुलकर अपना विरोध जताया था.

JAWA-MUZAFFARPUR BIHAR

हालांकि इसी बीच यह भी खबर आ रही थी कि अपनों से रूठे तेज प्रताप यादव की नाराजगी दूर हो गयी है. राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को मना लिया है. इसी के साथ आरजेडी  में पिता-पुत्र के बीच चल रही तकरार खत्म हो गई है. पिछले कुछ समय से आरजेडी के पोस्टरों से गायब रहने वाले तेज प्रताप की अब इनमें वापसी हो गई है. माना यह भी जा रहा था कि अब तेज प्रताप बिहार विधानसभा के दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में पार्टी का प्रचार करते दिखेंगे.

बता दें, कल ही तेजप्रताप यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ बात करते हुये मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे. इस वीडियो में लालू प्रसाद यादव तेजप्रताप से जेपी आंदोलन के दौरान उनके संघर्ष के दिनों की बात कर रहे थे. इस वीडियो के बाद माना जा रहा था कि पिता-पुत्र के बीच की दूरियां खत्म हो गयी है और दोनों अब चुनावी मैदान में भी साथ दिखेंगे. लेकिन, तेजस्वी के इस नए ट्वीट से एक बार फिर उनकी नाराजगी सबके सामने है.

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

krishna-motors-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *