राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शादी कर ली है. तेजस्वी यादव ने एयरहोस्टेस रहीं एलेक्सिस से शादी की है. तेजस्वी और एलेक्सिस दोनों एक-दूसरे को 6 साल से जानते हैं और पुराने दोस्त हैं.

tejashwi-yadav-weeding

Image

Image

सूत्रों ने बताया कि सगाई के बाद तेजस्वी दो महीनों का ब्रेक चाहते थे, लेकिन उन्होंने सगाई के अगले ही दिन शादी कर ली.

तेजस्वी की सगाई और शादी का ये कार्यक्रम दिल्ली के सैनिक फार्म में हुआ है. ये सैनिक फार्म उनकी बहन मीसा भारती का है. सैनिक फार्म के बाहर और अंदर दोनों जगह कड़ी सुरक्षा है. हर आने-जाने वाली गाड़ी को सख्ती से चेक किया जा रहा है. हर गेट पर गाड़ी की डिटेल्स नोट की जा रही है. साथ ही कई सारे बाउंसर्स भी तैनात किए गए हैं.

हर एक गाड़ी पर और आने-जाने पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि अंदर मैन एंट्री के लिए तीन लेयर की सिक्योरिटी चेकअप से गुजरना पड़ रहा है. बाउंसर्स ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी मीडियाकर्मी वेन्यू के आसपास न भटके.

पिंक और ब्लू थीम से सजाया गया वेन्यू

तेजस्वी यादव की सगाई के वेन्यू को पिंक और ब्लू कलर की थीम से सजाया गया है. गेट की एंट्री पर सफेद और गुलाबी फूलों से सजावट की गई है. अंदर एक भव्य स्टेज में बनाया गया है जिसका फ्लावर बेस्ड डेकोरेशन है. बात खाने की करें तो खाने के लिए भी शाही भोजन रखा गया है. खाने में कई सारे डेजर्ट रखे गए हैं.

कौन हैं तेजस्वी की दुल्हनिया?

तेजस्वी की दुल्हनिया एलेक्सिस पहले एयरहोस्टेस रह चुकीं हैं. वो दिल्ली के वसंत विहार में रहती हैं और उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल के प्रिंसिपल रह चुके हैं. सूत्रों की मानें तो एलेक्सिस और तेजस्वी के बीच लगातार मिलना जुलना रहता है और उनकी दोस्ती को पूरे 6 साल हो चुके हैं.

सूत्रों की मानें तो लालू तेजस्वी के इस फैसले से कतई खुश नहीं हुए थे बल्कि वे बेटे से काफी नाराज हो गए थे. एलेक्सिस के ईसाई परिवार से होने के चलते लालू को इस रिश्ते से ऐतराज था. वहीं बाकी परिवार को पता लगा तो कोई और भी उनके पक्ष में नहीं आया लेकिन आखिरकार लंबी बातचीत के बाद लालू और परिवार को तेजस्वी की जिद के आगे झुकना पड़ा.

Source : Aaj Tak

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *