निमकी मुखिया सीरियल में तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले विजय कुमार को शुक्रवार को महिला थाना की पुलिस ने राजधानी पटना से सटे नौबतपुर से गिरफ्तार कर लिया. यह पूरा मामला दो शादियों को लेकर जुड़ा है. पहली पत्नी की शिकायत के बाद विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है. महिला थाना से मिला जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को ही उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था. आरोप है कि शादी का विरोध करने पर विजय ने विवाहिता पत्नी के साथ दुर्व्यवहार भी किया था. इसके बाद पत्नी निलिमा कुमारी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

दरअसल विजय कुमार ने पहली पत्नी को बगैर तलाक दिए उन्होंने मुंबई में अभिनेत्री गीता त्यागी से शादी कर ली है. इससे पहले 1989 में पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के टेक्स्ट बुक कॉलोनी निवासी निलिमा कुमारी से उनकी शादी हुई थी. उनके दो बच्चे भी हैं. विजय कुमार ने दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया उसके बाद वे मुंबई गए. वहां कई टीवी सीरियल में काम किया. निलिमा का कहना है कि विजय कुमार ने 2016 में एक अभिनेत्री गीता त्यागी से शादी कर ली है. इसको लेकर कई बार कहासुनी और लड़ाई हो चुकी है.

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

वर्ष 2020 में महिला थाने में दर्ज किया गया था मुकदमा

निलिमा ने कहा कि वर्ष 2020 में पति के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था. महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को विजय कुमार के नौबतपुर स्थित अपने गांव आने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. विजय कुमार को थाने लाकर पूछताछ की गई. इसके बाद महिला थाने से ही कोर्ट में भी पेश किए जाने की बात बताई गई है.

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *