बिहार के मोतिहारी में जयमाला के बाद दूल्हे ने अचानक शादी से इनकार कर दिया. इससे गुस्साए दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया. दूल्हे को काफी समझाने की कोशिश भी की गई पर वो अपनी जिद पर अड़ा रहा. फिर पंचों के सामने दोनों पक्ष के लोग बैठे और शादी में आया खर्च लौटाने पर लड़का पक्ष राजी हुआ और मामले को रफा दफा कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, छह महीने पहले धूमधाम से बेतिया स्थित काली बाग मंदिर में रिंग सेरेमनी हुई थी. दोनों पक्ष के मेहमानों ने जमकर दावत का लुफ्त भी उठाया था. शादी के समय बैंड बाजे के साथ बारात लड़की के घर पहुंची. स्टेज पर जयमाला भी हुई और अचानक दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया.

शुरुआत में लोगों को लगा कि दूल्हा मजाक कर रहा है. लेकिन कुछ देर बाद दुल्हन और उसके परिजनों के पैरों तले जमीन भी खिसक गई. दूल्हे ने चुपचाप भागने की कोशिश भी की. लेकिन दुल्हन के परिजनों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई.

बारात बेतिया के योगपट्टि थाना क्षेत्र के एक गांव से आई थी. दूल्हे का नाम सर्वेश शुक्ला बताया जा रहा है. इस मामले की थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. बताया जा रहा है कि दूल्हे का किसी शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. जिसकी वजह से उसने शादी से मना किया.

दुल्हन पक्ष का कहना है कि शादी से पहले उन्होंने दूल्हा पक्ष को 12 लाख रुपए नकद दिए थे. इसके अलावा शादी वाले दिन तकरीबन 7 से 8 लाख रुपए खर्च हुए. शादी टूटने की वजह से दूल्हन के परिजन काफी दुखी हैं.

Source : Aaj Tak

Genius-Classes

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *