इंटर के अभ्यर्थी के लिए अब रिज़ल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बुधवार 16 मार्च को शाम 3 बजे शिक्षा मंत्री विजय चौधरी द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा।

बिहार विधालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इसकी जानकारी दी।

आपकों बता दे की काफी दिनों से बारहवीं के छात्र रिज़ल्ट का इंतजार कर रहे थे। यह कयास भी लगाया जा रहा था की इसी सप्ताह बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा।

इस बार, लगभग 13 लाख छात्रों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में भाग लिया। ये परीक्षाएं 1 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गईं, जिसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हुई और 8 मार्च, 2022 तक पूरी कर ली गई।

clat

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *