बक्सरः बिहार में खेत से सोने के सिक्के निकल रहे हैं. यह सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन बक्सर से ऐसा ही मामला सामने आया है. सोने का सिक्का निकलते ही गांव वालों में उसे लूटने के लिए होड़ मच गई. वहीं दूसरी ओर तरह-तरह की चर्चा होने लगी. बात इतनी फैल गई कि पुलिस को आना पड़ा. यहां तक की खेत की घेराबंदी तक कर दी गई. खेत से कुल छह सिक्के मिले हैं जिसमें से पुलिस ने तीन बरामद कर लिए हैं. वहीं बाकी सिक्के अभी नहीं मिल सके हैं.

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला बक्सर जिले के नावानगर प्रखंड क्षेत्र के गिरधर-बरांव गांव का है. हरिहर साह के आलू के खेत से सोने के सिक्के मिलने की बात जैसे ही गांव मे फैली तो लोगों की भीड़ लग गई. गांव के लोगों ने खेत की खुदाई शुरू कर दी. हरिहर साह ने बीहसी देवी को मालगुजारी पर यह जमीन दी थी. बीते शुक्रवार को बाड़ (घेराबंदी) हटाने के लिए बीहसी देवी ने खुरपी से खेत में लगे बाड़ हटाने लगी. इसी दौरान उसे एक-एक कर चार सोने के सिक्के मिले.

clat

इसमें से एक सिक्के को सत्यम सिंह ने ले लिया, बाकी बचे तीन सिक्कों में से एक सिक्का बीहसी देवी ने पुलिस को दिया और बाकी सिक्के को कुएं में फेंकने की बात कह रही है. इस बात की भनक गांव वालों को लगी तो देर रात गांव वाले भी मिट्टी की खुदाई करने लगे. इस दौरान दो व्यक्तियों को एक-एक सिक्के मिले.

सिक्के को सुनार के पास बेचा

वृद्ध महिला बीहसी देवी से सत्यम सिंह द्वारा लिया गया एक सिक्का भी पुलिस ने सोनार शिवकुमार से बरामद कर लिया है, जिसे सुनार ने तोड़कर जांच की थी. सत्यम सिंह ने उसे शिवकुमार सेठ को 27,500 में बेचा था. उस सिक्के को पुलिस ने बरामद कर लिया है. वहीं रात में ही जमीन की खुदाई के दौरान सरोज पाल को एक सिक्का मिला था. उस तीसरे सिक्के को भी पुलिस ने बरामद कर लिया. खेत में मिले छह सिक्कों में से फिलहाल तीन सिक्के को बरामद किया गया है.

nps-builders

सोनबरसा थाना प्रभारी प्रियदर्शी ने तीन सिक्के बरामद होने की पुष्टि की है. पुलिस पता लगा रही है कि अन्य सिक्के कहां हैं. फिलहाल इस घटना के बाद रविवार को पुलिस ने खेत की घेराबंदी कर वहां पुलिस बल को तैनात कर दिया है. वहीं सिक्का मिलने के बाद आला अधिकारियों को सूचना दी गई है. बहरहाल, अब देखने वाली बात ये होगी कि पुरातत्व विभाग की टीम इस सिक्के के बारे में क्या जांच करती है.

Source : ABP News

prashant-honda-muzaffarpur

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *