बवाल से रेल संपत्ति को हुई अरबों की क्षति को लेकर रेलवे ने दो दिन के लिए ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इस दौरान केवल रात में ही ट्रेनें चलेंगी। अग्निपथ योजना के विरोध के दौरान शुक्रवार को उपद्रवियों ने पूर्व मध्य रेलवे के अलग-अलग स्टेशनों के पास ट्रेनों के 60 कोच व दस इंजन को फूंक दिए थे। इसलिए पूर्व मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्राधिकार की ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई बदलाव किया है।

सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार में चल रहे प्रदर्शन के कारण यात्री सुरक्षा व संरक्षा के मद्देनजर दूसरे क्षेत्रीय रेलों से खुलकर पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्राधिकार से गुजरने पहुंचने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई बदलाव किया गया है। यात्रियों व रेल संपत्ति की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि 18 जून को रात आठ बजे से 19 जून को सुबह चार बजे बजे तक ट्रेनें चलेंगी। इसी तरह 19 जून को रात आठ बजे से लेकर बीस जून को सुबह चार बजे तक पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्राधिकार से गुजरने व पहुंचने वाली ट्रेनों का परिचालन हो सकेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व से तय समय के अनुसार रात आठ बजे से लेकर सुबह चार बजे तक गंतव्य स्टेशन तक पहुंचने वाली ट्रेनें ही चलेंगी। शेष ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। सुबह पांच बजे से कई स्टेशनों पर बवाल व आगजनी की घटना के बाद ट्रेनों के परिचालन में फेरबदल किया गया है।

Source : Hindustan

Genius-Classes

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *