फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की चर्चा इस वक्त पूरे देश में है. फिल्म का जमकर प्रचार-प्रसार भी हो रहा है. कई राज्य सरकारों ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है. इस बीच एक शख्स ने पूरे सिनेमा हॉल को अपने खर्च पर बुक किया और ये फिल्म दिखाई.

बिहार के मोतिहारी में ऐसे देखने को मिला. यहां ‘द कश्मीर फाइल्स’ माधव टॉकीज में लगी है. एक शख्स ने तीन बजे का शो बुक कर चंपारनवासियों को निशुल्क देखने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है. इस फिल्म को देखने के लिए माधव टॉकीज में दर्शकों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी.

मुफ्त में दिखा रहे फिल्म

दर्शकों का उत्साह तब और काफी बढ़ गया जब इस फिल्म को मुफ्त में दिखलाने वाले राकेश पाण्डेय स्वयं महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा सह पीठाधीश्वर सोमेशवर नाथ मंदिर अरेराज श्री रविशंकर गिरी जी महाराज के साथ फिल्म देखने हॉल में पहुंचे. तब पूरा हॉल परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों से गूंज उठा.रविशंकर गिरी जी महाराज का जन्मदिन भी दर्शकों से खचाखच भरे हॉल परिसर में ही मनाया गया.

nps-builders

‘जो हुआ वो लोगों का जानना जरूरी’

इस अवसर पर राकेश पाण्डेय ने बताया कि यह फिल्म सभी देशवासियों को देखनी चाहिए क्योंकि उन्नीस सौ नब्बे में काश्मीर में जो अत्याचार हुआ था उसको बड़ी बारीकी से इसमें फिल्माया गया है. इसमें सत्य को दिखाया जा रहा है जिसकी हम सबको जानकारी होनी चाहिए. इसीलिए ब्रावो फाउंडेशन ने इस फिल्म को चंपारनवासियों के लिए जिले के दो सिनेमाघरों कल्याणपुर और मोतिहारी में निशुल्क दिखाने के लिए उपलब्ध कराया.

prashant-honda-muzaffarpur

वहीं श्री रविशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि यह एक फिल्म नहीं है बल्कि यह एक सचाई पर्दे पर आई है जिसे कश्मीर में एक वर्ग विशेष के साथ योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था. इसलिए इसे हर व्यक्ति को देखना चाहिए और लोगों में इसके प्रति लगाव भी देखा जा रहा है.

Source : Aaj Tak

clat

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *