पटना. बिहार में मौसम के साथ ही सियासी सरगर्मी भी बढ़ गई है. बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के बीच सदन में बहस हुई तो उसके बाद से ही बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है. इस बहस के के बाद अब बीजेपी विधायक खुलकर विधानसभा अध्यक्ष के पक्ष में खड़े हो गए हैं. बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने नीतीश कुमार पर खुलकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश ने सदन में जिन शब्दों का प्रयोग किया, आंख और उंगली दिखाकर जो बोल रहे थे, मुझे लगता है कि इतने वरिष्ठ राजनेता की ऐसी भाषा नहीं होनी चाहिए.

विनय बिहारी ने कहा कि मुख्‍यमंत्री इस बात को स्वीकार करें या ना करें, लेकिन सारी दुनिया देख रही है, ये छोटी बात नहीं है. सदन के अंदर जो कुछ हुआ अच्छा नहीं हुआ. बीजेपी विधायक ने एक विवादित बयान भी दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राज में विधायक हिजड़ा हो गए हैं, जो अपनी मर्जी से कुछ भी जनता की समस्या दूर करने के लिए नहीं कर सकते हैं. लेकिन इसके बाद तुरंत ही बीजेपी विधायक ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि ये बयान उन्होंने अपने के लिए दिया है दूसरे विधायकों के लिए नहीं.

वहीं बीजेपी विधायक के बयान पर जेडीयू ने भी पलटवार किया है. जेडीयू ने कहा कि नीतीश कुमार की आत्मा संविधान में बसती है और वो कोई ऐसा काम नहीं करते हैं, जो संविधान के विरुद्ध हो. सत्ता रहे या जाए नीतीश कुमार अपने सिद्धांत और संविधान से कोई भी समझौता नहीं कर सकते हैं. जेडीयू नीतीश कुमार के प्रति कोई भी अनर्गल बयान बर्दाश्त नहीं करेगी.

कांग्रेस विधायक शकील खान बिहार सीएम और विधानसभा अध्यक्ष के विवाद पर कहते हैं कि बीजेपी नीतीश कुमार को जान बूझ कर परेशान कर रही है. नीतीश जी को अब तय कर लेना चाहिए कि वो बीजेपी का साथ छोड़ कांग्रेस के साथ आ जाए.

Source : News18

clat

prashant-honda-muzaffarpur

nps-builders

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *